Truck Accident: डीएमई पार करते समय ट्रक की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

Truck Accident: डीएमई पार करते समय ट्रक की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

नोएडा। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में रविवार रात दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पार करते समय एक अज्ञात व्यक्ति तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पास से पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवाकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को मृत पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छिजारसी कट के पास एक व्यक्ति पैदल सड़क पार करने का प्रयास कर रहा था। बताया गया कि उसने पहले राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के डिवाइडर को पार किया और इसके बाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक पहुंचा। एक्सप्रेसवे पर तेज गति से वाहन गुजर रहे थे, इसलिए वह कुछ समय तक सड़क पार करने के लिए इंतजार करता रहा।

इसके बाद व्यक्ति ने एक्सप्रेसवे को पैदल पार करना शुरू किया। बताया जा रहा है कि वह सड़क पार कर गाजियाबाद की ओर जाना चाहता था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक ट्रक की चपेट में वह आ गया। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। हादसे में उसके शरीर के कई हिस्सों में चोट आई। उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही सोशल मीडिया की मदद से भी मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा दिया है और पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

 

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img