Faridabad : फरीदाबाद में पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के उत्तरी क्षेत्र एक के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।
17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चल रहे स्वच्छता अभियान के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 1 अक्टूबर को उत्तरी क्षेत्र एक के कार्यपालक निदेशक युगेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में क्षेत्रीय मुख्यालय परिसर से सेक्टर 16 मार्केट तक स्वच्छता रैली निकाली गई।
रैली में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और आम लोगों तक स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाया। इसके साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों ने आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने में योगदान दिया। यह पहल स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को पूरा करने और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है।


