Ludhiana Hanuman Katha: लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा

Ludhiana Hanuman Katha: लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया नशे, नकारात्मकता से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल, रोजगार और राष्ट्र निर्माण में ऊर्जा लगाने का आह्वान

रिपोर्ट: कोमल रमोला

चंडीगढ़ , 26 सितंबर — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को लुधियाना में आयोजित बाबा बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की हनुमान कथा में भाग लिया और उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के चरणों में नमन करते हुए पंजाब की पावन धरती तथा गुरु साहिबान की महान परंपरा को भी श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का अवसर अत्यंत विशेष है। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कार, संस्कृति और सेवा का संगम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान जी केवल शक्ति के प्रतीक नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा, समर्पण, साहस और विनम्रता के भी सर्वोच्च आदर्श हैं। उनके पास अपार शक्ति थी, लेकिन उनमें अहंकार नहीं था। उनमें अद्भुत ज्ञान था, लेकिन दिखावा नहीं था। उनका पूरा जीवन प्रभु श्रीराम की सेवा और लोक-कल्याण के लिए समर्पित रहा।

युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे, निराशा और नकारात्मकता से दूर रहें तथा अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, कौशल, रोजगार, सेवा और राष्ट्र निर्माण में लगाएं। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियां और चुनौतियां जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के साथ उनका सामना किया जा सकता है। संकट की घड़ी में संकटमोचन हनुमान जी का स्मरण हमें साहस और विश्वास प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं की ऊर्जा देश की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को अपने जीवन में अनुशासन, परिश्रम, संस्कार और सकारात्मक सोच को अपनाकर देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।
गया
उन्होंने कहा कि हमें आधुनिक भी बनना है और अपनी जड़ों से जुड़े भी रहना है। तकनीक हमारे हाथ में हो, लेकिन संस्कार हमारे हृदय में रहें और आधुनिक ज्ञान के साथ बच्चों के जीवन में माता-पिता तथा गुरुजनों के प्रति सम्मान भी बना रहे।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img