Bike Theft Gang: नाबालिगों को रुपये का लालच देकर करवाता था बाइक चोरी, आरोपी गिरफ्तार; नौ बाइक और एक स्कूटी बरामद

Bike Theft Gang: नाबालिगों को रुपये का लालच देकर करवाता था बाइक चोरी, आरोपी गिरफ्तार; नौ बाइक और एक स्कूटी बरामद

नोएडा। फेज-3 थाना पुलिस ने नाबालिगों की मदद से दिल्ली-एनसीआर में बाइक और स्कूटी चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले नाबालिगों को रुपये का लालच देकर पार्किंग और सुनसान स्थानों पर खड़े दोपहिया वाहन चोरी करवाता था। पुलिस ने उसके पास से नौ बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। मामले में दो बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

सेंट्रल नोएडा जोन के एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह के मुताबिक, फेज-3 थाना पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-71 स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान वंश के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है और वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-66 स्थित मामूरा में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और दो अवैध चाकू भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस को चोरी किए गए दोपहिया वाहनों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद कुल नौ बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई।

पुलिस का दावा है कि आरोपी दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में पहले रेकी करता था। इसके बाद पार्किंग या सुनसान स्थानों पर खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाया जाता था। इस काम में वह नाबालिगों की मदद लेता था और उन्हें चोरी के बदले कुछ रुपये देने का लालच देता था।

चोरी करने के बाद बाइक और स्कूटी को तत्काल बेचने के बजाय सुनसान स्थानों पर एकत्रित करके रखा जाता था। पुलिस के मुताबिक, कुछ समय बाद आरोपी इन वाहनों को बेचने के लिए ग्राहक तलाशता था। राह चलते लोगों को अपनी मजबूरी बताकर दोपहिया वाहन बाजार कीमत से काफी कम दाम में बेचने का प्रयास किया जाता था।

वाहन बेचने से मिलने वाली रकम में से आरोपी नाबालिगों को कुछ पैसे देता था, जबकि बाकी रकम अपने पास रख लेता था। पुलिस का दावा है कि आरोपी इस रकम को अपने शौक पूरे करने में खर्च करता था।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद बाइक और स्कूटी किन-किन स्थानों से चोरी की गई थीं और उसके नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img