Water Bill Rebate: बकाया पेयजल बिल के ब्याज पर 20 फीसदी छूट पाने का आखिरी मौका, 31 अगस्त को खत्म होगी योजना

Water Bill Rebate: बकाया पेयजल बिल के ब्याज पर 20 फीसदी छूट पाने का आखिरी मौका, 31 अगस्त को खत्म होगी योजना

नोएडा। पेयजल के बकाया बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के पास ब्याज की राशि पर 20 फीसदी छूट पाने का आखिरी मौका है। नोएडा प्राधिकरण की एकमुश्त समाधान योजना 31 अगस्त को समाप्त होने जा रही है। इसके बाद उपभोक्ताओं को इस योजना के तहत मिलने वाली छूट का लाभ नहीं मिल सकेगा।

प्राधिकरण की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 20 फीसदी छूट केवल बकाया बिल पर लगने वाले ब्याज की राशि पर दी जाएगी। पानी के मूल बिल की रकम में किसी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को मूल बिल की पूरी राशि के साथ छूट के बाद बची ब्याज की रकम जमा करनी होगी।

नोएडा में आवासीय, औद्योगिक और व्यावसायिक समेत सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर पेयजल बिल का बड़ा बकाया है। इन सभी श्रेणियों को मिलाकर बकाया राशि 100 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

लंबे समय से लंबित पानी के बिलों की वसूली और उपभोक्ताओं को बकाया जमा करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्राधिकरण ने तीन महीने के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की थी। इसके तहत ब्याज की राशि में 20 फीसदी की राहत देने का प्रावधान किया गया।

अब योजना की समयसीमा समाप्त होने में कुछ ही दिन शेष हैं। 31 अगस्त तक बकाया जमा करने वाले पात्र उपभोक्ता ब्याज में निर्धारित छूट का लाभ उठा सकेंगे। इसके बाद योजना समाप्त हो जाएगी।

ऐसे में जिन आवासीय, औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं का पेयजल बिल बकाया है, उनके लिए ब्याज की राशि पर राहत हासिल करने का यह अंतिम अवसर है। प्राधिकरण का उद्देश्य योजना के माध्यम से 100 करोड़ रुपये से अधिक के लंबित बकाये की वसूली में तेजी लाना है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img