Hapur News : टोल प्लाजा पर मिलावटी पनीर की बड़ी खेप बरामद, तीन वाहन पकड़े गए

Hapur News : जनपद के पिलखुवा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। छिजारसी टोल प्लाजा पर जांच के दौरान पनीर लदी तीन गाड़ियों को रोका गया। तलाशी में करीब 54 क्विंटल पनीर बरामद हुआ है जो संदिग्ध बताया जा रहा है। बरामद पनीर की अनुमानित कीमत 14 लाख रुपये के आसपास आंकी गई है।

कार्रवाई सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में की गई। टीम ने टोल पर आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान मुरादाबाद और संभल की तरफ से दिल्ली जा रही तीन गाड़ियों को रोक कर पनीर की खेप पकड़ी गई।

मौके पर टीम ने पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के नजदीक आते ही मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए विभाग सक्रिय है और लगातार छापेमार अभियान चलाया जा रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img