India diversity: विविधता में एकता ही भारत की सबसे बड़ी ताकत : संजय सेठ

India diversity: विविधता में एकता ही भारत की सबसे बड़ी ताकत : संजय सेठ

नई दिल्ली, 13 अगस्त: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारत की भाषाई, सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि अलग-अलग विविधताओं के बावजूद एकता के सूत्र में बंधा भारत दुनिया के सामने अपनी विशिष्ट पहचान रखता है।

उन्होंने गुरुवार को रक्षा मंत्रालय की गृह पत्रिका ‘सशक्त भारत’ के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ विशेषांक का विमोचन किया। इस विशेषांक में देश के उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक की सामाजिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक और भौगोलिक विविधताओं को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

संजय सेठ ने कहा कि भारत की विविधता विश्व में अद्वितीय है। अलग-अलग भाषाओं, परंपराओं, संस्कृतियों और भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद देश की एकता इसकी सबसे बड़ी शक्ति है।

‘सशक्त भारत’ रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की साहित्यिक एवं रचनात्मक प्रतिभा को सामने लाने का मंच भी है। विशेषांक के माध्यम से देश की विविधता और राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है।

उन्होंने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना देश के अलग-अलग हिस्सों को एक-दूसरे से जोड़ने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Hot this week

Army Band: ताजमहल से इंडिया गेट तक गूंजेंगी सेना के बैंड की देशभक्ति धुनें

Army Band: ताजमहल से इंडिया गेट तक गूंजेंगी सेना...

AI Dental Advice, Dental Injury, ChatGPT Dental Advice, AI Healthcare Accuracy, AI Medical Advice

AI Dental Advice: दांतों की चोट में AI की...

Topics

AI Dental Advice, Dental Injury, ChatGPT Dental Advice, AI Healthcare Accuracy, AI Medical Advice

AI Dental Advice: दांतों की चोट में AI की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img