Yamuna City: यमुना सिटी में इंटरचेंज निर्माण स्थल पर जलभराव, पानी में फंसे वाहन

Yamuna City: यमुना सिटी में इंटरचेंज निर्माण स्थल पर जलभराव, पानी में फंसे वाहन

नोएडा। जेवर के यमुना सिटी क्षेत्र में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के पास निर्माणाधीन इंटरचेंज के नजदीक सड़क पर गहरा जलभराव होने से बुधवार सुबह वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के बाद बुधवार करीब 11 बजे सड़क पर पानी इतना अधिक भर गया कि कई वाहन उसमें फंस गए।

यह इंटरचेंज यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे यानी केजीपी को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। इंटरचेंज का निर्माण पिछले कई महीनों से जारी है। निर्माण कार्य के कारण आसपास की सड़क की स्थिति पहले से ही खराब है। लगातार बारिश के बाद ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले रास्ते पर काफी गहरा पानी जमा हो गया।

वाहन चालकों का आरोप है कि निर्माण स्थल के आसपास जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। बुधवार सुबह कई वाहन पानी में फंस गए, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा। इससे पहले मंगलवार को भी कई वाहन जलभराव में फंस गए थे।

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने जलभराव के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पानी की निकासी कराने और निर्माणाधीन सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि बारिश के दौरान जल निकासी की व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो आने वाले दिनों में यातायात की समस्या और गंभीर हो सकती है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img