पांच लाख रंगदारी मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज

अमर सैनी

नोएडा। पठानान कॉलोनी निवासी व्यक्ति से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर मुरादनगर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पठानान कॉलोनी निवासी हसमत ने बताया कि कॉलोनी का अपराधिक किस्म का व्यक्ति लंबे समय से पांच लाख रंगदारी मांग रहा है। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी देता है। आरोप है कि बीते दिनों वह प्लॉट पर काम करा रहा था। इसी बीच आरोपी वहां आया और रंगदारी मांगी। इनकार करने पर मारपीट कर दी। इसकी शिकायत थाने में दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इस पर आलाअधिकारियों से भी गुहार लगाई गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट में वाद दायर किया। कोर्ट ने मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। एसीपी ने बताया कि मामले में शाहनावाज उर्फ गुगा, शहजाद, अबरार, जिशान, इसरार, अनवार, मनव्वर, सनव्वर और अफजाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img