Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

नोएडा में मैकाडॉनल्डस ने भेजा बासी बर्गर, अब होगी कार्रवाई

कस्टमर की शिकायत पर नोएडा फूड डिपार्टमेंट की तरफ से सेक्टर 18 स्थित मैकडॉनल्ड्स और सेक्टर-104 स्थित थियोब्रोमा बेकरी एंड केक शॉप में जांच की गई
कस्टमर की शिकायत पर नोएडा फूड डिपार्टमेंट की तरफ से सेक्टर 18 स्थित मैकडॉनल्ड्स और सेक्टर-104 स्थित थियोब्रोमा बेकरी एंड केक शॉप में जांच की गई

नोएडा: कस्टमर की शिकायत पर नोएडा फूड डिपार्टमेंट की तरफ से सेक्टर 18 स्थित मैकडॉनल्ड्स और सेक्टर-104 स्थित थियोब्रोमा बेकरी एंड केक शॉप में जांच की गई है। इस दौरान टीम ने मैकडॉनल्ड्स से ऑयल, पनीर और मेयोनेज़ का सैंपल लिया है। जबकि बेकरी एंड केक शॉप से सैंपल लिया है। नमूनों को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि शिकायत करने वाले ग्राहकों की तबीयत बर्गर और केक खाने से बिगड़ गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
चीफ फूड सेफ्टी ऑफिसर अक्षय गोयल ने बताया कि नोएडा निवासी युवक ने सेक्टर-18 स्थित मैकडॉनल्ड्स से ऑनलाइन बर्गर ऑर्डर किया था। उनका आरोप है कि बर्गर बासी था। उन्होंने इसकी शिकायत एफएसएसएआई के पोर्टल फोकस पर की थी। शिकायत के बाद पिछले सप्ताह विभाग की टीम रेस्टोरेंट में जांच करने पहुंची थी। रेस्तरां से पाम तेल के साथ-साथ पनीर और मेयोनेज़ का नमूना लिया गया है। इनका उपयोग बर्गर बनाने में किया जाता है.
वहीं, नोएडा के सेक्टर-104 स्थित थियोब्रोमा बेकरी एंड केक शॉप के बारे में शिकायत मिली थी। महिला ने एफएसएसएआई पोर्टल के साथ ही विभाग के टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत की थी। आरोप है कि दुकान का केक खाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। यहां से अनानास केक का सैंपल लिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लगातार मिल रही हैं शिकायतें
नोएडा में खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में निरीक्षण के दौरान पनीर से लेकर देसी घी और कुट्टू का आटा तक सब मानकों पर खरा नहीं उतरा। देसी घी और पनीर को खाने के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया गया। इसके बाद भी मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं रुक रही है और कई रेस्तरां भी पुराना खाना परोस रहे हैं।

रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
चीफ फूड सेफ्टी ऑफिसर अक्षय गोयल ने बताया कि ग्राहकों की शिकायत के बाद मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां और थियोब्रोमा बेकरी और केक शॉप से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *