Kanwar Yatra: नोएडा में 15वां कांवड़ सेवा शिविर शुरू, 1000 श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था

Kanwar Yatra: नोएडा में 15वां कांवड़ सेवा शिविर शुरू, 1000 श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था

नोएडा। सावन माह में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों की सेवा के लिए नोएडा के सेक्टर-14 स्थित श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर समिति ने सोमवार से अपना 15वां भव्य कांवड़ सेवा शिविर शुरू कर दिया। शिविर में एक समय में करीब 1000 श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही 24 घंटे भंडारा, मेडिकल कैंप और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह सेवा शिविर 11 अगस्त तक संचालित रहेगा।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पहले सोमवार से ही कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है, लेकिन सबसे अधिक भीड़ 5 अगस्त से आने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष शिविर का विस्तार किया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं।

बारिश के मौसम को देखते हुए पूरे शिविर परिसर में वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मेडिकल टीम के लिए अलग कैंप बनाया गया है, जहां 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा मसाज मशीन की सुविधा भी दी गई है, जिससे लंबी यात्रा कर आने वाले कांवड़ियों को राहत मिल सके।

समिति ने शिविर तक पहुंचने वाली सड़क को भी दुरुस्त कराया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिजली के पोलों को काली पन्नी से ढक दिया गया है, ताकि बारिश के दौरान करंट फैलने का खतरा न रहे। शिविर की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की निगरानी पुलिस, नोएडा प्राधिकरण, जिला प्रशासन और मंदिर समिति संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

समिति अध्यक्ष मान सिंह ने बताया कि 5 अगस्त से प्रतिदिन 5000 से अधिक कांवड़ियों के शिविर में पहुंचने का अनुमान है। इनमें दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहेगी। बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस बार सेवादारों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

समिति के सचिव राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं को सात्विक एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस बार पूड़ी की जगह रोटी और प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार की सब्जियां परोसी जाएंगी। एकादशी के अवसर पर विशेष रूप से हलवा प्रसाद वितरित किया जाएगा। 24 घंटे चलने वाले भंडारे के माध्यम से किसी भी समय आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img