राज्यउत्तर प्रदेश

Greater Noida Authority: निवासियों का प्रदर्शन, मूलभूत सुविधाएं देने की मांग

Greater Noida Authority: निवासियों का प्रदर्शन, मूलभूत सुविधाएं देने की मांग

नोएडा। अंसल गोल्फ लिंक-1 सोसाइटी के निवासियों ने बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन कर लंबित विकास कार्यों को पूरा कराने और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। निवासियों ने आरोप लगाया कि रखरखाव शुल्क जमा किए जाने के बावजूद सोसाइटी में जरूरी काम अब तक पूरे नहीं हुए हैं, जिसके कारण उन्हें रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन कर रहे निवासियों के मुताबिक करीब 28 महीने पहले उन्होंने अपने भूखंडों के रखरखाव से संबंधित पूरी राशि प्राधिकरण के खाते में जमा कर दी थी। इसके बावजूद सोसाइटी में सड़क, साफ-सफाई, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कई काम अधूरे पड़े हैं।

निवासियों ने कहा कि लंबे समय से समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक उन्हें स्थायी राहत नहीं मिली है। प्रदर्शनकारियों ने प्राधिकरण से जल्द से जल्द लंबित कार्य पूरे कराने और सोसाइटी में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने की मांग की।

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।

Related Articles

Back to top button