सपा के दो नेताओ ने पद से इस्तीफा दिया

अमर सैनी

नोएडा। लोकसभा चुनाव के दौरान सपा के दो वरिष्ठ नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका कहना है कि एक दिन पूर्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली में समाज के लोगों का अपमान हुआ और उनकी अनदेखी कर मंच पर स्थान नहीं दिया गया। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी भेजा है।
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में शुक्रवार को सिकंदराबाद में सपा की रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आए थे। इस रैली अगले ही दिन दादरी के सपा नगर अध्यक्ष अनीस अहमद बिसाहड़िया और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अकबर खान ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। उनका कहना है कि इस रैली में उनके समाज के लोगों का अपमान हुआ और उन्हें मंच पर भी स्थान नहीं दिया गया। उनके समाज द्वारा ही पार्टी के लिए सबसे अधिक काम किया जाता है, लेकिन मंच पर एसी कार वाले लोगों को स्थान मिलता है। उन्होंने पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर अपमानित करने का भी आरोप लगाया।

दूसरे जिले के संगठन ने काटे नाम : जिलाध्यक्ष

सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि यह रैली एक बड़ा आयोजन था, जिसमें कुछ लोगों को लग रहा है कि उन्हें सम्मान नहीं मिला। यह उनके परिवार का मामला है और उन्होंने नाराज लोगों से बात की है। उन्हें विश्वास है कि शीघ्र ही वे अपना इस्तीफा वापस ले लेंगे और चुनावी कार्य में जुटेंगे। उनसे वार्ता चल रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बुलंदशहर जिले में था। उनके द्वारा 40 लोगों के नाम मंच के लिए और 40 लोगों के नाम हैलीपेड के लिए भेजे थे, लेकिन 25 लोगों को मंच पर और 25 को हैलीपेड पर स्थान मिला था। सभी को पूरा सम्मान देने का प्रयास पार्टी पदाधिकारियों की ओर से किया गया।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img