सीईओ रात में सड़कों पर उतरे, लिया जायजा

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम लगातार शहर का जायजा ले रहे हैं। सीईओ ने दिन के साथ-साथ रात को भी निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। हाल में सीईओ एल ने कई सेक्टरों का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूर करने का निर्देश दिया। सीईओ के दौरे के दौरान अथॉरिटी के कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।

सीईओ सबसे पहले सेक्टर सात पहुंचे। सड़कों और गलियों पर सफाई का अभाव दिखाई दिया। सेक्टर आठ में सड़कों पर कूड़े का उठान नहीं हो रहा था, वहीं सीवर का ढक्कन भी ठीक से नहीं लगे हुए थे। सेक्टर 58, 108 और 126 में स्थानीय लोगों ने सफाई के अलावा गलियों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने की भी शिकायत की। सीईओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को चेतावनी दी कि एक सप्ताह में इसका निस्तारण नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। शहर की तमाम हाउसिंग सोसायटियों में एसटीपी का प्रयोग नहीं हो रहा है, जिसके कारण नालों के बदबू से लोग परेशान है। कई सेक्टरों का अथॉरिटी के सीईओ ने निरीक्षण कर पर्यावरण सेल को सोसायटी के एसटीपी की नियमित चेकिंग करने का आदेश दिया है। नोएडा अथॉरिटी के सीईओ जब सेक्टर-137 का दौरा कर रहे थे, तो ड्रेन से काफी दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के एसटीपी को चेक किया जाए कि सीवेज ड्रेन में डिस्चार्ज का क्या सिस्टम है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img