चुनावी बाॅन्ड पर आप सांसद संजय सिंह का बड़ा दावा,बीजेपी ने घाटे वाली कंपनियों से बड़े पैमाने पर लिया चंदा

चुनावी बाॅन्ड पर आप सांसद संजय सिंह का बड़ा दावा,बीजेपी ने घाटे वाली कंपनियों से बड़े पैमाने पर लिया चंदा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि सात साल में करीब एक लाख करोड़ रुपये का घाटा उठाने वाली 33 कंपनियों ने टैक्स में छूट हासिल करने के लिए चुनावी बाॅन्ड के जरिए या अन्य तरीके से भाजपा को 450 करोड़ रुपये का चंदा दिया। दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने चुनावी बाॅॅन्ड और टैक्स में छूट देने के नाम पर भ्रष्टाचार किया और उसे जनता से छुपाया।

चुनावी बॉन्ड का डेटा जनता के सामने लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देते हुए संजय सिंह ने कहा कि सात साल में एक लाख करोड़ की घाटे वाली 33 कंपनियाें ने बीजेपी को दान में 450 करोड़ रुपये दिए। इसका उन्होंने सिलसिलेवार ब्यौरा दिया।

 

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img