Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : दिल्ली में 14वें जेम्स अवार्ड और महाराज अजमीढ़ जयंती का भव्य आयोजनLucknow : टीजीटी के 17,735 पदों में आरक्षण को लेकर निराधार दुष्प्रचार- चयन आयोगHapur News : हापुड़ में हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौतHapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्री

कांग्रेस का कोई लीडर हार के भय से चुनाव लड़ने को तैयार नहीं : मनोहर लाल

 

चंडीगढ़ /रोहतक, 7 अप्रैल(कोमल रमोला ) पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रोहतक में पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस का तो नेतृत्व ही भ्रष्टाचारी है और अब कांग्रेस में हार के डर से कोई भी नेता चुनावी मैदान में उतरने को तैयार नहीं है। पूर्व सीएम मनोहर लाल रविवार को रोहतक स्थित पार्टी कार्यालय मंगल कमल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी मौजूद रहे।
पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा की लोकसभा चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और पार्टी ने चुनावी अभियान भी चलाया हुआ है। लोकसभा और विधानसभा स्तर पर चुनाव कार्यालय खोले जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यकर्ताओं से लेकर पन्ना प्रमुखों तक की बैठकें भी संपन्न हो चुकी है। प्रदेश में चल रही जनसभाओं पर बोलते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि 40 जनसभाओं की तिथियां तय हो चुकी है और बाकी बची विधानसभाओं की तिथियां भी जल्द ही तय हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि 12 या 13 अप्रैल तक जनसभाएं अभी और होंगी। उन्होंने कहा कि फसली सीजन के कारण 10 दिनों तक जनसभाओं को रोका जाएगा। 25 अप्रैल के बाद जनसभाओं का दौर फिर से शुरू हो होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन होने तक सभी विधानसभाओं में जनसभाओं का कार्यक्रम पूरा कर लिया जाएगा।
मनोहर लाल ने कहा कि 6 मई से पहले भाजपा के सभी प्रत्याशियों का नामांकन का काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के दस के दस प्रत्याशी तैयारियों के साथ चुनावी मैदान में डंटे हुए हैं। पत्रकार के एक सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस चुनावी प्रचार में पिछड़ गई है और भाजपा को निश्चित तौर पर इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा 10 की 10 लोकसभाओं में कमल खिलाएगी।
कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा में देरी होने के सवाल पर पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में जूतमपजार के कारण प्रत्याशियों की घोषणा में देरी हो रही है। भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा होने से विरोधी खेमों के नेताओं में इतनी घबराहट है कि कांग्रेस किसी के गले में माला डालना भी चाहे तो कोई नेता स्वीकार करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र है, इसलिए हम तो चाहेंगे कि कांग्रेस के उम्मीदवार भी जल्द तय होने चाहिए ताकि हमें भी पता लगे कि दूसरे पाले के किस खिलाड़ी से हमारा मुकाबला है।
दूसरी पार्टियों के नेता भाजपा में आ रहे हैं इस सवाल का जवाब देते हुए मनोहर लाल ने कहा कि अभी और भी नेता भाजपा में आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जिनको यह लगता है कि कांग्रेस में कुछ है ही नहीं तो भाजपा में आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरी पार्टियों से आने वाले नेताओं को पता है कि भाजपा में चुनाव लड़ने का स्कोप भी नहीं है तो भी वे इसलिए आ रहे हैं कि कांग्रेस के अंदर लड़ने से अच्छा है कि भाजपा में आकर जनसेवा का कार्य करें।
मनोहर लाल ने कहा कि चुनाव के अंदर बूथ स्तर तक काम करना हमारे सिस्टम का अंग है। भाजपा 10 की 10 सीटें बड़े मार्जिन से जीतेगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार तीसरी बार बनेगी। भाजपा का लक्ष्य 370 और एनडीए 400 पार के लिए भाजपा का हरेक कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ काम कर रहा है। पार्टी उम्मीदवार के लिए गोपाल कांडा द्वारा प्रचार की बात कहने के सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि गोपाल कांडा सरकार को समर्थन कर रहे हैं, लेकिन वे सरकार में नहीं हैं।
कांग्रेस के मैनीफेस्टों के बारे में बोलते हुए मनोहर लाल ने कहा कि किसी भी मैनीफेस्टों का महत्व तब होता है जब उस पार्टी का उम्मीदवार मैदान में हो। कांग्रेस का मैनीफेस्टों कागजी कार्रवाई है। कांग्रेस की चुनाव के लिए अभी कोई तैयारी नहीं है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर,कोषाध्यक्ष अजय बंसल जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका,प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक, मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया समन्वयक राजकुमार कपूर,पूर्व वरिष्ठ उप महापौर राजकमल सहगल,जिला महामंत्री आशा शर्मा ,धर्मवीर शर्मा जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह हुड्डा उदयभान मलिक मीडिया जिला प्रभारी तरुण सन्नी शर्मा, चाचा नाथी आदि समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *