Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में दो फर्नीचर दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राखMathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकीHapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा

शराब सेल्समैन की हत्या का अरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुठभेड मे घायल मनीष पर बुलंदशहर में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
मुठभेड मे घायल मनीष पर बुलंदशहर में तीन मुकदमे दर्ज हैं।

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा। न्यू हैबतपुर में आधी रात के बाद शराब नहीं देने पर सेल्समैन की गोली मारकर हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार दोपहर मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी की पहचान बुलंदशहर निवासी मनीष के रूप में हुई है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और बाइक बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में मनीष ने सेल्समैन को गोली मारने की बात कबूल ली है।
शुक्रवार दोपहर बाद बिसरख पुलिस एटीएस गोल चक्कर पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने स्प्लेंडर प्लस बाइक सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार जलपुरा पुस्ते की ओर भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर बाइक सवार ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार मनीष के पैर में गोली लग गई।पुलिस पूछताछ में मनीष ने बताया कि वह साथी के साथ फाइनेंस की गाड़ियों की रिकवरी करता है। 31 मार्च की रात को वह फाइनेंस की गाड़ियों की रिकवरी के लिए घूम रहे थे। इस बीच शराब खरीदने के लिए हैबतपुर ठेके पर गए। सेल्समैन अमरोहा निवासी हरिओम ने शराब देने से इन्कार कर दिया। गुस्से में उसने सेल्समैन को गोली मार दी। सेल्समैन के गिरते ही आरोपी फरार हो गए थे।

 

मनीष पर पहले से दर्ज हैं तीन मुकदमे

मुठभेड मे घायल मनीष पर बुलंदशहर में तीन मुकदमे दर्ज हैं। ताजा मामला में गौतमबुद्ध नगर में मुकदमा दर्ज है। घायल मनीष का साथी अतुल पहले ही पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

कोट

एटीएस चौक पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि शराब सेल्समैन की गोलीमार कर हत्या करने का आरोपी है। – हृदेश कठेरिया, एडीसीपी, सेंट्रल

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *