Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में दो फर्नीचर दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राखMathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकीHapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा

नोएडा प्रीमियर लीग क्रिकेट की अंक तालिका में टॉप-4 टीम में होगी खिताबी जंग

ग्रेनो वेस्ट के हरेकृष्ण ग्राउंड पर 23 फरवरी को शुरू हुई नोएडा प्रीमियर लीग क्रिकेट में शनिवार से खिताबी जंग शुरू होगी
ग्रेनो वेस्ट के हरेकृष्ण ग्राउंड पर 23 फरवरी को शुरू हुई नोएडा प्रीमियर लीग क्रिकेट में शनिवार से खिताबी जंग शुरू होगी

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के हरेकृष्ण ग्राउंड पर 23 फरवरी को शुरू हुई नोएडा प्रीमियर लीग क्रिकेट में शनिवार से खिताबी जंग शुरू होगी। लीग मुकाबलों में टॉप-4 रही टीम के बीच शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पहला मुकाबला बेंगलुरु टाइगर्स और लखनऊ लेथल्स व दूसरा सेमीफाइनल दिल्ली डेविल्स व राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। विजेता दोनों टीमों के बीच रविवार को फाइनल मुकाबला होगा। नोएडा प्रीमियर लीग सीजप-1 के आयोजक मंडल में शामिल अर्पित चतुर्वेदी ने बताया कि टेनिस बॉल से खेला जा रहा टूर्नामेंट अब नॉक आउट दौर में है। लीग मैच के प्रदर्शन के आधार पर चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं। यमुना और गंगा दो ग्रुप बनाकर लीग मैच कराए गए थे। लीग मैचों में गंगा ग्रुप की अंक तालिका में पहले नंबर पर रहने वाली बेंगलुरु टीम का का मुकाबला यमुना ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा। लखनऊ लेथल्स और यमुना ग्रुप में पहले नंबर पर रही दिल्ली-डेविल्स का गंगा ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही राजस्थान रॉयल्स से होगा। पहला सेमीफाइनल शनिवार को सुबह नौ बजे से और दूसरा सेमीफाइनल दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा।
एनपीएल लीग मैच अंक तालिका
ग्रुप गंगा
टीम मैच जीते हारे अंक
बेंगलुरु टाइगर्स 3 3 0 12
राजस्थान रॉयल्स 3 2 1 09
कोलकाता 3 1 2 07
मुंबई पनीशर्स 3 0 3 05

ग्रुप यमुना
दिल्ली डेविल्स 3 3 0 12
लखनऊ लेथल्स 3 2 1 10
पंजाब लॉयंस 3 1 2 08
चेन्नई फाइटर 3 0 3 05

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *