First One Rehab Foundation: फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के वार्षिक उत्सव में दिनभर कार्यक्रमों की धूम, कवि सम्मेलन से सजी यादगार शाम

First One Rehab Foundation: फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के वार्षिक उत्सव में दिनभर कार्यक्रमों की धूम, कवि सम्मेलन से सजी यादगार शाम

नोएडा के सेक्टर-122 में स्थित फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के वार्षिक उत्सव के अवसर पर शनिवार को सुबह से देर रात तक विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरे दिन शहर के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, उद्योगपति, चिकित्सक, शिक्षाविद और गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। दिव्यांग सशक्तिकरण, सम्मान समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भव्य कवि सम्मेलन ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, प्रेरक वक्ता सागर सिन्हा, फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. महिपाल सिंह, निदेशक एवं ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव तथा फाउंडेशन की सीईओ डॉ. सुष्मिता भाटी की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनके पुनर्वास से जुड़े विभिन्न प्रयासों को प्रस्तुत किया गया।

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने दिव्यांग लाभार्थियों को 10 इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल, 10 सामान्य ट्राइसाइकिल और 20 व्हीलचेयर वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी नौकरियों में दिव्यांगों का आरक्षण 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत तथा उच्च शिक्षा में 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत किया गया है। उन्होंने फाउंडेशन की टीम की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. महिपाल सिंह और उनकी टीम केवल समाज सेवा ही नहीं बल्कि मानवता की सच्ची सेवा कर रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने ‘विकलांग’ शब्द के स्थान पर ‘दिव्यांग’ शब्द देकर इन बच्चों के आत्मसम्मान और क्षमताओं को नई पहचान दी। उन्होंने कहा कि शारीरिक सीमाएं किसी भी व्यक्ति की प्रतिभा को सीमित नहीं कर सकतीं और समाज को दिव्यांगजनों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करनी चाहिए।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई स्किल डेवलपमेंट प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। इसमें हस्तशिल्प, रेजिन आर्ट और अन्य नवाचारों के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता, कौशल और आत्मनिर्भरता की झलक देखने को मिली। इसके अलावा विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, कविता और नाटक की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। ‘एक सम्मान मां के नाम’ पहल के तहत माताओं के समर्पण और योगदान को भी सम्मानित किया गया। साथ ही फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशेषज्ञों को ‘अवार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया तथा सेरेब्रल पाल्सी विषय पर प्रकाशित पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में यू-फ्लैक्स के लीगल एंड कॉरपोरेट अफेयर्स प्रेसिडेंट दिनेश जैन ने भी फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए डॉ. महिपाल सिंह की सामाजिक पहल को प्रेरणादायक बताया।

शाम होते ही आयोजन का माहौल साहित्यिक रंग में रंग गया। सेक्टर-122 में आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में देशभर के प्रसिद्ध कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। प्रख्यात कवि डॉ. विष्णु सक्सेना ने श्रृंगार रस की रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया, जबकि हास्य कवि शंभू शिखर और विनोद पांडेय ने अपने हास्य-व्यंग्य से लोगों को खूब हंसाया। कवयित्री शशी पांडेय ने प्रेम और संवेदनाओं से ओत-प्रोत कविताएं सुनाकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। मंच संचालन भी हास्य कवि विनोद पांडेय ने किया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम में अपनी शैली से श्रोताओं को अंत तक जोड़े रखा।

कार्यक्रम के दौरान शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों को ‘स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में नेक्सजेन एनर्जिया लिमिटेड एवं उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन डॉ. पीयूष द्विवेदी, गौतम बुद्ध नगर कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व यूपी केसरी सतपाल यादव, यूनिक पैकटेक के संस्थापक सत्यम पांडेय, सेक्टर-55 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल, महासचिव नीरज शर्मा, लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना, फोनरवा के कोषाध्यक्ष पवन यादव, शिवम यादव, अजय कुमार गुप्ता, नरोत्तम शर्मा, मनोज चौधरी, शिवकुमार तिवारी, सुरोजित दास गुप्ता, नरेश प्रधान, आकाश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दिनभर चले इस आयोजन ने सामाजिक सेवा, दिव्यांग सशक्तिकरण, सांस्कृतिक गतिविधियों और साहित्य को एक मंच पर लाकर समाज में सकारात्मक संदेश देने का काम किया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी और विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साहपूर्ण भागीदारी ने फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के वार्षिक उत्सव को बेहद सफल और यादगार बना दिया।

 

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img