Indian Navy: कोच्चि में 40 से अधिक देशों की नौसेनाएं जुटेंगी, भारतीय नौसेना करेगी बहुराष्ट्रीय समुद्री प्रशिक्षण की मेजबानी

Indian Navy: कोच्चि में 40 से अधिक देशों की नौसेनाएं जुटेंगी, भारतीय नौसेना करेगी बहुराष्ट्रीय समुद्री प्रशिक्षण की मेजबानी

नई दिल्ली। हिंद महासागर क्षेत्र में सामूहिक समुद्री सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को नई मजबूती देने के उद्देश्य से भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई तक कोच्चि स्थित सदर्न नेवल कमांड में ‘ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2’ का आयोजन करेगी। इस चार दिवसीय बहुराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 40 से अधिक देशों की नौसेनाएं और समुद्री सुरक्षा साझेदार भाग लेंगे।

यह प्रशिक्षण भारतीय नौसेना के नेतृत्व वाली कंबाइंड टास्क फोर्स-154 और कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विभिन्न देशों के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग, संयुक्त संचालन क्षमता और सूचना साझाकरण को और अधिक मजबूत बनाना है।

प्रशिक्षण के दौरान समुद्री कानून, मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस, मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम, असममित खतरों से निपटने की रणनीति, ड्रोन आधारित समुद्री प्रणालियां, डैमेज कंट्रोल, अग्निशमन, बोर्डिंग ऑपरेशन तथा समुद्र में जीवित रहने जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रतिभागियों को भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर हैंड्स-ऑन अभ्यास का भी अवसर मिलेगा। इससे विभिन्न देशों की नौसेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ेगी और संयुक्त अभियानों के संचालन में बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

भारतीय नौसेना का मानना है कि यह आयोजन न केवल भारत की आधुनिक नौसैनिक प्रशिक्षण क्षमता को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करेगा, बल्कि सदर्न नेवल कमांड को अंतरराष्ट्रीय समुद्री प्रशिक्षण केंद्र के रूप में भी नई पहचान दिलाएगा।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img