Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

पिछली सरकारों के नेताओं की आजीविका का माध्यम थे माफियाः सीएम योगी

अंबेडकरनगर, 14 मार्चः समाजवादी पार्टी अंबेडकरनगर में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर रही। उन्होंने सपा को यहां खूब धोया और डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों को भी गिनाया। सीएम ने कहा कि 2017 के पहले माफिया अंबेडकरनगर में जमीन पर कब्जा करते थे पर आज कोई माफिया किसी जमीन पर कब्जा या बेटी से छेड़छाड़ नहीं कर पाएगा, क्योंकि उसे मालूम है कि ऐसा करने वालों का यमराज अगले चौराहे पर उपचार कर देगा। सीएम ने आमजन से पूछा कि माफिया का उपचार सही है न, जिस पर लोगों ने योगी आदित्यनाथ का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार नहीं होती तो माफिया का इलाज नहीं होता। माफिया पिछली सरकारों द्वारा पाले गए जीव थे, जो उन नेताओं की आजीविका के माध्यम बनते थे। हमने कहा कि गरीबों के जीने के अधिकार को छीनने वालों से जीने का अधिकार छीन लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अंबेडकरनगर के सिविल लाइन ग्राउंड पर 2122 करोड़ की 4977 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। सीएम ने प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। साथ ही दो निजी औद्योगिक विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया। सीएम ने यहां बच्चों का अन्नप्राशन कराया। कुछ बच्चों से बातचीत कर उनकी शिक्षा के बारे में भी जाना। सीएम ने अंबेडकरनगर में निवेशकों समेत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया।

दलित विरोधी है सपा, इसने गेस्ट हाउस कांड कराया
सीएम ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सपा के लोग करा पाते। सपा के लोग आपके जनपद का नाम भी मिटा देना चाहते थे। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम पर कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम हटा दिया, लेकिन हमने जोड़ दिया। हमने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर संविधान शिल्पी थे। उनके नाम पर कोई समझौता नहीं हो सकता। सपा दलित विरोधी है, उन्होंने भले ही नाम मिटाया, लेकिन हम फिर से नामकरण करेंगे। यह वही सपा है, जिसने गेस्ट हाउस कांड कराया और दलित महापुरुषों के नाम पर बने स्मारकों को हटाने का आह्वान किया था, लेकिन डबल इंजन की सरकार बाबा साहब के नाम पर पंच तीर्थ का निर्माण करती है। डबल इंजन सरकार ने 4 करोड़ देशवासियों को आवास दिया, पहले गरीब और भक्त को आवास दिया गया, फिर भगवान के मंदिर का भी निर्माण किया गया।

चाचा और भतीजे में लगी है जंग
सीएम ने कहा कि अभी यहां पर किसी को मकान, टैबलेट, नियुक्ति पत्र समेत अन्य विकास योजनाओं का लाभ दिया। यदि डबल इंजन सरकार नहीं होती तो यूपी में 56 लाख गरीबों को मकान नहीं मिल पाता। सपा और कांग्रेस के लोग नहीं दे पाते, वहां चाचा और भतीजे में जंग लगी है। नियुक्ति आते ही परिवार वसूली में मस्त हो जाता था। पहले लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था, लेकिन आज हर जरूरतमंद को बिना भेदभाव गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है।

पहले सरकार में बैठे लोगों का चश्मा परिवार के बाहर नहीं देखता था
सीएम ने कहा कि जब सरकार का उद्देश्य लोककल्याण होता है तो ऐसे कार्यक्रम होते हैं, जब सरकार में बैठे लोगों का चश्मा परिवार के बाहर नहीं देखता है तो गरीब कल्याणकारी योजनाओं में डकैती पड़ती है। 2014 के पहले देश और 2017 के पहले यूपी में सरकार गरीबों के बारे में नहीं सोचती थी, वे सिर्फ मैं और मेरा परिवार के बारे में सोचते थे। मोदी जी कहते हैं कि 140 करोड़ लोगों का भारत ही मेरा परिवार है। जनता-जनार्दन मेरा परिवार है, इन्हें हम सुरक्षा भी देंगे और समृद्धि भी।

अंबेडकरनगर में एक साथ 10 हजार लोगों को नौकरी व रोजगार
सीएम ने कहा कि अंबेडकरनगर के दो उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए प्रमाण पत्र जारी किए। अंबेडकरनगर को छह हजार करोड़ से अधिक निवेश के प्रस्ताव मिले। इसका मतलब 10 हजार लोगों को यहां ही प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से नौकरी व रोजगार प्राप्त होगा। विकास का जितना कार्य हुआ है, पहले कभी नहीं हुआ था। दस वर्ष में केंद्र व सात वर्ष से प्रदेश में आपने भाजपा सरकार बनाई, दोनों सरकार मिलकर कार्य कर रही है तो निवेश भी आ रहा, विकास भी हो रहा, रोजगार भी मिल रहा, गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। विकास की रफ्तार को सरपट कई गुना बढ़ाने का कार्य हो रहा है।

विकसित यूपी के लिए विकसित अंबेडकर नगर आवश्यक
सीएम ने कहा कि अंबेडकरनगर हमारा पड़ोसी जनपद है। गोरखपुर व अंबेडकरनगर का बॉर्डर मिलता है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे अंबेडकरनगर से होकर जा रहा है। विकसित भारत के लिए विकसित यूपी और विकसित यूपी के लिए विकसित अंबेडकरनगर आवश्यक है, विकसित अंबेडकरनगर के लिए डबल इंजन की सरकार आवश्यक है। मां लक्ष्मी हमेशा कमल के फूल पर आती हैं। मोदी सरकार के लिए मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आवश्यक है। सीएम ने बताया कि अंबेडकर नगर मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज का भी शिलान्यास किया है। इससे यहां की बेटियों को बीएससी, एमएससी नर्सिंग समेत आगे की पढ़ाई की सुविधा प्राप्त होगी।

इस दौरान अंबेडकरनगर के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद यादव, सांसद व भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रितेश पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा, विधान परिषद सदस्य पद्मसेन चौधरी, हरिओम पांडेय आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *