उत्तर प्रदेशराज्य

Security Deposit: सुरक्षा राशि वापस नहीं करने पर मकान मालिक के खिलाफ केस, किरायेदार ने लगाया 16,500 रुपये हड़पने का आरोप

Security Deposit: सुरक्षा राशि वापस नहीं करने पर मकान मालिक के खिलाफ केस, किरायेदार ने लगाया 16,500 रुपये हड़पने का आरोप

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1 में किरायेदार और मकान मालिक के बीच सुरक्षा राशि को लेकर विवाद पुलिस तक पहुंच गया। किरायेदार की शिकायत पर पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार हर्ष मिश्रा ने शिकायत में बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले सेक्टर अल्फा-1 में सौरभ गिल का मकान किराये पर लिया था। मकान मालिक ने उनसे 19 हजार रुपये सुरक्षा राशि ली थी। दोनों के बीच लिखित समझौता हुआ था कि मकान खाली करने पर यह राशि वापस कर दी जाएगी।

पीड़ित का आरोप है कि मकान खाली करते समय बिजली बिल समायोजित करने के बाद भी उसके 16,500 रुपये वापस मिलने थे, लेकिन मकान मालिक ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। कई बार मांग करने के बावजूद आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा और सुरक्षा राशि वापस नहीं की।

परेशान होकर किरायेदार ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button