उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : बुलंदशहर में सांसद डॉ. भोला सिंह बोले- मोदी सरकार के 12 साल स्वर्णिम भविष्य की नींव, डिबाई में किया जनसंपर्क

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में सांसद एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. भोला सिंह ने बुधवार को डिबाई विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया। भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत उन्होंने नरोरा, रामघाट और बंधोर में सामाजिक, प्रबुद्ध एवं सम्मानित परिवारों के साथ ही संतों से भेंट कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान सांसद ने जनचौपाल लगाकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। सांसद बंधोर में रात्रि प्रवास पर भी रहे।

डॉ. भोला सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां भारत के स्वर्णिम भविष्य की मजबूत नींव हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। आज भारत वैश्विक मंच पर सशक्त और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटा है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पवन लोधी, मंडल प्रभारी अभय गर्ग, मंडल अध्यक्ष मयंक वार्ष्णेय, परमानंद निषाद, डॉ. विनोद कुमार सिंह, ध्रुव प्रकाश लोधी, पंडित महेश प्रकाश शर्मा, मिशन चंद, गिरीश चंद्र मित्तल, गंगा धाम रामघाट आश्रम के 1008 महामंडलेश्वर स्वामी महाराज डॉ. सुरेंद्र नंद गिरी समेत कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button