Noida hospital: सरकारी अस्पतालों के विस्तार की मांग तेज, एक्टिव सिटीजन टीम ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Noida hospital: सरकारी अस्पतालों के विस्तार की मांग तेज, एक्टिव सिटीजन टीम ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

नोएडा। जिले में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर एक्टिव सिटीजन टीम ने शुक्रवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम को ज्ञापन सौंपा। टीम ने बढ़ती आबादी और स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरतों को देखते हुए नए सरकारी अस्पताल स्थापित करने की मांग उठाई।

ज्ञापन में निजी और सरकारी अस्पतालों के बीच बढ़ती असमानता पर चिंता व्यक्त की गई। टीम का कहना है कि सरकारी अस्पतालों की सीमित संख्या के कारण बड़ी संख्या में लोगों को इलाज के लिए महंगे निजी अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे आम नागरिकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है।

एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी ने कहा कि जिले में सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकारी अस्पतालों की संख्या बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं समाज के सभी वर्गों तक पहुंचनी चाहिए ताकि लोगों को उपचार के लिए आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर संबंधित विभागों के साथ विचार-विमर्श कर आवश्यक कदम उठाने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान एक्टिव सिटीजन टीम के मंजीत सिंह, जेपीएस रावत, रमेश चंदानी, हरेंद्र भाटी और आलोक सिंह सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। टीम ने उम्मीद जताई कि जिले में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए भविष्य में सकारात्मक पहल की जाएगी।

 

 

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img