Gopal Murder Case: गोपाल हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग, विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Gopal Murder Case: गोपाल हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग, विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

नोएडा। जेवर क्षेत्र के बनवारीवास गांव में 14 वर्षीय गोपाल की हत्या के मामले ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी गंभीरता पकड़ ली है। मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से मिला।

प्रतिनिधिमंडल में विधान परिषद सदस्य Shri Chandra Sharma समेत उमेश द्विवेदी, मानवेंद्र प्रताप सिंह, अवनीश कुमार सिंह और हरि सिंह ढिल्लो शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बनवारीवास गांव में हुई घटना की विस्तृत जानकारी दी और मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग रखी।

विधान परिषद सदस्य श्री चंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि गांव बनवारीवास में 14 वर्षीय गोपाल की हत्या बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला है। उन्होंने कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होना जरूरी है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घटना को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करने के निर्देश देने का भरोसा भी दिया।

इस मामले को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच आक्रोश बना हुआ है और स्थानीय लोग भी लगातार दोषियों की गिरफ्तारी तथा कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img