Naagin 7: आयशा सिंह या कनिका मान कौन होगी एकता कपूर की नई नागिन? सीरियल के सातवें सीजन में नजर आएगी ये टॉप एक्ट्रेस

नागिन सीरियल ने टीवी पर हमेशा ही बेहतरीन टीआरपी हासिल की है. इस शो का हर सीजन ही टीवी पर खूब हिट रहा है. ‘नागिन 6’  के खत्म होने पर एकता कपूर ने इस सीरियल के सातवें सीजन का भी हिंट दे दिया था. अब हाल ही में इस शो को लेकर नई अपडेट सामने आई है.  

आयशा सिंह या कनिका मान कौन होगी एकता कपूर की नई नागिन?

रिपोर्ट्स के मुताबिक एकता कपूर टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आयशा सिंह और कनिका मान से नए प्रोजेक्ट के लिए बातचीत कर रही हैं. बता दें कि आयशा सिंह को टीवी शो में सई जोशी की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है.

इसके अलावा ‘चांद जलने लगा’ की खूबसूरत कनिका मान से एकता कपूर के टीवी शो के लिए भी बातचीत चल रही है. अब दोनों एक्ट्रेस एक साथ काम करेंगी या यह एक सोलो प्रोजेक्ट है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. साथ ही दोनों एक्ट्रेसेस से संपर्क किए जाने के बारे में भी कोई पुष्टि नहीं हुई है.

आयशा सिंह ने नहीं किया कोई रिएक्ट

बता दें कि ‘नागिन 7’ के लिए आयशा सिंह का नाम पहले भी सामने आया था. फैंस भी चाहते हैं कि आयशा नागिन बनकर लोगों का दिल जीतें. हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से इस मामले पर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है.

टीवी शो नागिन हमेशा कलर्स चैनल पर आता है. फरवरी में सीरियल ‘चांद जलने लगा’ के ऑफ-एयर होने के बाद, फैंस काफी निराश थे क्योंकि उन्हें विशाल आदित्य सिंह और कनिका की जोड़ी बहुत पसंद थी. वहीं आयशा सिंह ने पिछले साल ‘गुम है किसीके प्यार में’ छोड़ दिया था.

नागिन 7 के बारे में कहा जा रहा है कि कास्टिंग की वजह से शो में देरी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चाहर चौधरी और अंकिता लोखंडे दोनों ने टीवी फ्रेंचाइजी शो को मना कर दिया.

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img