BJP के लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी; PM मोदी यहां से लड़ेंगे चुनाव? जानिए कहां से कौन उम्मीदवार खड़ा

BJP Lok Sabha Candidates: आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने अभी 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। पहली लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के साथ-साथ 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री के नाम शामिल हैं। पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

वहीं गृह मंत्री अमित शाह गुजरात गांधीनगर से, राजनाथ सिंह लखनऊ से, मनसुख मंडाविया पोरबंदर से, सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू अरुणाचल पश्चिम से, मध्य प्रदेश के गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, गोरखपुर से रवि किशन, आजमगढ़ से दिनेश यादव निरहुआ, पश्चिम बंगाल आसनसोल से भोजपुरी स्टार पवन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी और चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं स्मृति ईरानी अमेठी से, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज और हेमा मालिनी मथुरा से चुनाव लड़ेंगी।

बता दें कि पहली लिस्ट में 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश से 51, पश्चिम बंगाल 20, मध्य प्रदेश 24, गुजरात 15, राजस्थान 15, केरल 12, तेलंगाना 9, असम 11, झारखंड 11, छतीसगढ़ 11, दिल्ली 5, जम्मू-कश्मीर 2, उत्तराखंड 3, अरुणाचल प्रदेश 2, गोवा 1, त्रिपुरा 1, अंडमान निकोबार 1, दमन-दीव से 1 उम्मीदवार की घोषणा की गई है। लिस्ट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के साथ-साथ 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री के नाम शामिल हैं। इन उम्मीदवारों में 2 पूर्व मुख्यमंत्री  हैं। वहीं 28 महिलाएं, 50 से कम उम्र के 47 युवा उम्मीदवार और अनुसूचित जाति के 27, अनुसूचित जनजाति के 18 और ओबीसी के 57 उम्मीदवार शामिल हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img