
Gulmarg Gondola Incident: बीच हवा में फंसे 300 से ज्यादा टूरिस्ट, रोपवे खराब होने से मची अफरा-तफरी
जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां गुलमर्ग गोंडोला रोपवे सेवा अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। इस घटना के बाद करीब 300 से अधिक पर्यटक हवा में ही अलग-अलग केबिनों में फंस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि रोपवे संचालन के दौरान अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिसके कारण केबल कार बीच रास्ते में ही रुक गई और सभी यात्री ऊंचाई पर फंस गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया गया।





