
New Delhi : दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Google की सेवाएं अचानक प्रभावित होने की खबर सामने आई है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि Google Search काम नहीं कर रहा है और स्क्रीन पर ‘Server Error’ का मैसेज दिखाई दे रहा था।

यूजर्स के मुताबिक, सर्च करने पर एक संदेश दिख रहा है जिसमें कहा गया है कि रिक्वेस्ट प्रोसेस करने के दौरान इंटरनल सर्वर एरर आ गया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि कंपनी के इंजीनियर्स समस्या को ठीक करने में जुटे हुए हैं और कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करने की सलाह दी गई है।

तकनीकी दिक्कत सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #GoogleDown तेजी से ट्रेंड करने लगा। कई यूजर्स ने स्क्रीनशॉट साझा करते हुए दावा किया कि वे सर्च रिजल्ट्स एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।

हालांकि, इस आउटेज को लेकर Google की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल कंपनी की तकनीकी टीम समस्या को दूर करने में लगी हुई है।





