Faridabad Chain Snatching Case: फरीदाबाद में चाकू की नोंक पर सोने की चैन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, 8 और वारदातों का खुलासा

Faridabad Chain Snatching Case: फरीदाबाद में चाकू की नोंक पर सोने की चैन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, 8 और वारदातों का खुलासा

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद में चाकू की नोंक पर लूट और स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने सूरजकुंड थाना क्षेत्र के ग्रीनफील्ड कॉलोनी में हुई लूट के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है, साथ ही उससे पूछताछ में आठ अन्य मामलों का भी खुलासा हुआ है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान साजिद कुरैसी (30) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांव नीम का रहने वाला है और वर्तमान में जयपुर, राजस्थान में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, 10 अप्रैल को आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर ग्रीनफील्ड कॉलोनी के गेट नंबर-16 के पास एक व्यक्ति से चाकू की नोंक पर करीब डेढ़ तोले सोने की चेन लूट ली थी और मोटरसाइकिल पर फरार हो गया था।

इस घटना के बाद पीड़ित मेहुल चौधरी की शिकायत पर थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 2 मई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने न केवल इस वारदात को कबूल किया, बल्कि फरीदाबाद में लूट और स्नेचिंग की आठ अन्य घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी जयपुर की एक सिगरेट बनाने वाली कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था, लेकिन इसके साथ ही वह आपराधिक गतिविधियों में भी लिप्त था। उसके खिलाफ पहले से गुरुग्राम और राजस्थान में लूट और स्नेचिंग के करीब 10 मामले दर्ज हैं। बताया गया है कि वह एक साल पहले ही जयपुर में स्नेचिंग के एक मामले में जेल से बाहर आया था और इसके बाद फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि उससे और गहन पूछताछ की जा सके और उसके साथी के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान और भी कई मामलों का खुलासा हो सकता है।

फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि शहर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और लूटपाट करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह गिरफ्तारी शहर में बढ़ती स्नेचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

Seelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में चाय पी रहे बुजुर्ग की चाकू से हत्या, आरोपी भी घायल

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img