Noida CISCE Result: नोएडा में 100 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

Noida CISCE Result: नोएडा में 100 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

नोएडा में सीआईएससीई बोर्ड के आईसीएसई (कक्षा 10वीं) और आईएससी (कक्षा 12वीं) के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें शहर के स्कूलों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत तक का परिणाम दर्ज किया। सेंट जोसेफ स्कूल और अन्य संस्थानों में छात्रों ने शानदार अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।

सेंट जोसेफ स्कूल में 12वीं कक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जबकि 10वीं में भी 99.50 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की। इस स्कूल से 10वीं में 193 और 12वीं में 145 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी तीनों संकायों में छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

12वीं में साइंस स्ट्रीम से वैष्ण्वी सिंह ने 97.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं कॉमर्स में परी रानी ने 95 प्रतिशत और ह्यूमैनिटीज में लक्ष्मी यादव ने 98.25 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टॉप टेन सूची में कई छात्रों ने 94 से 97 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए, जिससे प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी रही।

10वीं कक्षा में लक्ष्य भाटी और उन्नति यादव ने 96.60 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया। इसके अलावा रॉबी दिव्यांशी ने 96.40 प्रतिशत, आर्यन चौहान ने 96 प्रतिशत और अन्य छात्रों ने भी 94 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।

जेस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल में भी 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। यहां 12वीं में अभिनंदन ने 96.25 प्रतिशत, सुहानी सिंह ने 94.5 प्रतिशत और अनिक गोयल ने 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

10वीं कक्षा में आर्य रुद्रावल और उत्कर्ष चौधरी ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया। इसके अलावा तनीषा ने 96.8 प्रतिशत और उत्कृष्ता मौर्या ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

नोएडा के स्कूलों में लगातार बेहतर परिणाम देखने को मिल रहे हैं, जिससे यह साफ है कि छात्र-छात्राएं कड़ी मेहनत और बेहतर मार्गदर्शन के साथ उच्च अंक हासिल कर रहे हैं। शिक्षा संस्थानों ने भी छात्रों की सफलता पर खुशी जताई है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img