Uttar Pradesh : आंबेडकर जयंती पर स्टंट करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन सीज व चालान

Hapur News : हापुड़ में नगर कोतवाली पुलिस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के दौरान खतरनाक स्टंट करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की है। मंगलवार को बाइक, कार और ऑटो से स्टंट करने वाले चालकों को हिरासत में लेकर उनके वाहनों को सीज कर दिया गया। इसके साथ ही तेज आवाज में बज रहे तीन डीजे पर भी कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर 12-12 हजार रुपये का चालान किया गया, जबकि एक ऑटो का 1500 रुपये का चालान काटा गया।

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय के अनुसार जयंती के दिन कुछ युवकों द्वारा बाइक, कार, ऑटो और ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए बुधवार को कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को सीज किया और चालकों को हिरासत में लिया।

कार्रवाई के दौरान ऑटो से स्टंट करने वाले एक चालक ने पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगी, जिसके बाद उसे कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने सभी चालकों को भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की सख्त हिदायत दी और फिर उन्हें कोतवाली से छोड़ दिया।

पुलिस अब जयंती के दौरान ट्रैक्टर से स्टंट करने वाले युवक की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img