Congo Fire Rescue: भारतीय यूएन शांति सैनिकों ने त्वरित कार्रवाई से बचाईं कई जिंदगियां

Congo Fire Rescue: भारतीय यूएन शांति सैनिकों ने त्वरित कार्रवाई से बचाईं कई जिंदगियां

Democratic Republic of the Congo के Goma शहर में लगी भीषण आग पर भारतीय यूएन शांति सैनिकों ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए समय रहते काबू पा लिया। यह घटना बुन्येरेजो एवेन्यू के बुजोवी क्वार्टर में हुई, जहां शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी और देखते ही देखते घनी आबादी वाले इलाके में फैल गई।

जानकारी के अनुसार, आग ने तेजी से तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया था, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। United Nations Peacekeeping के तहत तैनात भारतीय सेना की इंडियन रैपिड डिप्लॉयमेंट बटालियन को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

क्विक रिएक्शन फोर्स ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और सबसे पहले लोगों को सुरक्षित निकालने का अभियान चलाया। इस दौरान 10 से 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। साथ ही फायर फाइटिंग टीम ने आग बुझाने के साथ-साथ प्रभावित घरों में फंसे लोगों की तलाश भी जारी रखी।

राहत और बचाव कार्य के दौरान 6 से 7 घायल नागरिकों को प्राथमिक उपचार भी दिया गया। भारतीय जवानों ने स्थानीय दमकल टीमों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उन्हें घटनास्थल तक पहुंचने में मदद की, जिससे आग पर जल्द काबू पाया जा सका।

इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के चलते किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और बड़े स्तर पर संपत्ति नुकसान होने से भी बचाव हो गया। यह घटना संकट के समय भारतीय यूएन शांति सैनिकों की पेशेवर दक्षता, समर्पण और मानवीय दृष्टिकोण का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Seemapuri Murder: नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपी आग में झुलसा, दोनों की मौत से दहली दिल्ली

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img