Uttar Pradesh : हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, बारात से लौट रही बस ट्रक से टकराई, छह की मौत

Hapur News : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में गुलावठी मार्ग पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बारात से लौट रही बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए।

धौलाना-मसूरी मार्ग पर अरविंद डेयरी के पास रविवार देर रात करीब 1:30 बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ। डासना निवासी इकराम कुरैशी के पुत्र की बारात गुलावठी से लौट रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस ट्रक के नीचे जा फंसी और दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत और हाइड्रा मशीन की मदद से बस को ट्रक के नीचे से निकालकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

इस हादसे में सोनू पुत्र जहीर, यूसुफ पुत्र बशीर, अख्तर पुत्र हमीद, यूनुस पुत्र कदीर, मुन्ना पुत्र मेहरबान और बस चालक अशोक पुत्र रतिराम की मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल हो गए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य का उपचार जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी पिलखुवा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img