Laxmi Nagar Fire Incident: पूर्वी दिल्ली के मकान में आग, पुलिसकर्मियों ने बहादुरी से बचाई बड़ी दुर्घटना

Laxmi Nagar Fire Incident: पूर्वी दिल्ली के मकान में आग, पुलिसकर्मियों ने बहादुरी से बचाई बड़ी दुर्घटना

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के Delhi के लक्ष्मी नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। यह घटना थाना लक्ष्मी नगर क्षेत्र के वेस्ट गुरु अंगद नगर, गुरुद्वारा रोड स्थित एक मकान की पहली मंजिल पर हुई, जहां अचानक धुआं उठता देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में मौजूद पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और मौके पर पेट्रोलिंग कर रहे हेड कांस्टेबल बलवंत और अरुण कुमार ने बिना समय गंवाए साहसिक कदम उठाते हुए मकान की पहली मंजिल पर चढ़कर स्थिति को संभालने की कोशिश शुरू कर दी। दोनों पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और काफी हद तक आग को फैलने से रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

इस दौरान फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं, लेकिन तब तक आग पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका था और स्थिति नियंत्रित हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण माइक्रोवेव ओवन में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि फायर विभाग की विस्तृत जांच के बाद ही होगी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और समय रहते की गई कार्रवाई ने पूरे इलाके को बड़े नुकसान से बचा लिया। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटे हुए हैं ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Seemapuri Murder: नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपी आग में झुलसा, दोनों की मौत से दहली दिल्ली

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img