BJP पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर लक्ष्मीनगर मंडल का दो दिवसीय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 सफलतापूर्वक संपन्न

BJP पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर लक्ष्मीनगर मंडल का दो दिवसीय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 सफलतापूर्वक संपन्न

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लक्ष्मीनगर मंडल द्वारा “महाप्रशिक्षण अभियान 2026” के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन पालीवाल धर्मशाला में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं वैचारिक विस्तार को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष कपिल महाजन, वर्ग प्रभारी कंचन महेश्वर, वर्ग प्रमुख संजय त्यागी, विधानसभा प्रभारी कैलाश जैन एवं जिला संयोजक किशन भारद्वाज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न सत्रों का आयोजन सुव्यवस्थित रूप से किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली, जनसंपर्क रणनीति, विचारधारा के विस्तार तथा सामाजिक सेवा से जुड़े विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।  पहले सत्र में कपिल महाजन की अध्यक्षता में मुख्य वक्ता लता गुप्ता ने विचार प्रस्तुत किए, दूसरे सत्र में रविता त्यागी की अध्यक्षता में महेंद्र आहूजा ने प्रशिक्षण दिया, तीसरे सत्र में छवि कला सिंह की अध्यक्षता में भूषण ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, चौथे सत्र में वर्षा जैसवाल की अध्यक्षता में संदीप कपूर ने मार्गदर्शन दिया, पांचवें सत्र में रीना गगन प्रकाश की अध्यक्षता में गीता शर्मा ने विचार रखे, छठे सत्र में कुसुम गोला की अध्यक्षता में नीरज तिवारी ने प्रशिक्षण दिया तथा सातवें सत्र में ललित निगम की अध्यक्षता में लक्ष्या भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय एवं उत्साही भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन को सफल बनाने में सभी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img