Mann Ki Baat 132nd Episode: मंडावली में वीरेन्द्र सचदेवा ने कार्यकर्ताओं संग सुना कार्यक्रम, बताए प्रमुख मुद्दे

Mann Ki Baat 132nd Episode: मंडावली में वीरेन्द्र सचदेवा ने कार्यकर्ताओं संग सुना कार्यक्रम, बताए प्रमुख मुद्दे
रिपोर्ट: रवि डालमिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें संस्करण को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने मंडावली गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर मयूर विहार जिला अध्यक्ष विजेन्द्र धामा और प्रदेश प्रवक्ता यासिर जिलानी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक अनूठा जनसंवाद मंच है, जो देश और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने इसे विश्व के राष्ट्राध्यक्षों द्वारा संचालित सबसे लंबे और प्रेरणादायक कार्यक्रमों में से एक बताया। उनका कहना था कि इस मंच के जरिए समाज के उन लोगों को पहचान और सम्मान मिलता है, जो दूरदराज और कठिन परिस्थितियों में रहकर भी उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस बार के कार्यक्रम में देश की समृद्ध संस्कृति और विरासत से जुड़े ‘ज्ञान भारतम सर्वे’ का विशेष उल्लेख किया गया, जिसका उद्देश्य देशभर में मौजूद प्राचीन पांडुलिपियों का संग्रह और संरक्षण करना है। सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह मासिक संवाद हर बार नई प्रेरणा और सकारात्मक दिशा देता है।
कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी को लेकर ‘माय भारत’ पहल, खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के प्रतीक रणजी ट्रॉफी, जल संरक्षण अभियान, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली जैसे विषयों पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली ‘पीएम सूर्य घर योजना’ का जिक्र करते हुए देश को आत्मनिर्भर और ऊर्जा के क्षेत्र में सशक्त बनाने की दिशा में प्रयासों को रेखांकित किया गया।
सचदेवा ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों को न सिर्फ जागरूक करते हैं, बल्कि उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित भी करते हैं। यह कार्यक्रम जनभागीदारी को मजबूत करने और देश को आगे बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है।
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई





