राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किशनगंज नई आबादी में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री उसकी चपेट में आ गई। घटना के वक्त फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला किशनगंज निवासी मोहम्मद यूसूफ की ‘इनाम टेक्सटाइल्स’ नाम से फैक्ट्री संचालित है। देर रात अचानक एक मशीन में खराबी आने से शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग भड़क उठी। शुरुआत में कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया।

फैक्ट्री से उठती ऊंची लपटें और घना धुआं देखकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। हालात बिगड़ते देख दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग किया।

फैक्ट्री मालिक मोहम्मद यूसूफ के अनुसार इस हादसे में करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आंकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में रखी मशीनें, कच्चा माल और तैयार कपड़ा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है, जबकि अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players