Noida Child PGI: नोएडा चाइल्ड पीजीआई में अब किशोरियों को HPV वैक्सीन लगना शुरू

Noida Child PGI: नोएडा चाइल्ड पीजीआई में अब किशोरियों को HPV वैक्सीन लगना शुरू

नोएडा। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अब सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगने लगी है। शुक्रवार को 14 साल की एक किशोरी को वैक्सीन दी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू किए गए इस अभियान के तहत पहले यह टीका केवल जिला अस्पताल में ही उपलब्ध था।

चाइल्ड पीजीआई के निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार की पहल के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम 28 फरवरी से शुरू हुआ। इसी क्रम में 27 मार्च को चाइल्ड पीजीआई में पहला एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। संस्थान में आने वाली सभी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को यह टीका निशुल्क लगाया जाएगा। कार्यक्रम में निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह, संकायाध्यक्ष डॉ. डीके सिंह, सीएमएस डॉ. मुकुल कुमार जैन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आलोकिता शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर कोमल यादव और प्रदीप सिंह उपस्थित रहे।

टीकाकरण के बाद किशोरी को 30 मिनट तक चिकित्सकीय पर्यवेक्षण में रखा गया। डॉ. आलोकिता शर्मा ने बताया कि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार पर्यवेक्षण के बाद किशोरी की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य पाई गई और उसे सुरक्षित रूप से घर भेज दिया गया। इस कार्यक्रम से नोएडा में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक महत्वपूर्ण कदम मिला है और भविष्य में स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img