Greater Noida Illegal Liquor: ग्रेटर नोएडा में 50 लाख की अवैध शराब बरामद, 570 पेटियां ट्रक से पकड़ी गईं

Greater Noida Illegal Liquor: ग्रेटर नोएडा में 50 लाख की अवैध शराब बरामद, 570 पेटियां ट्रक से पकड़ी गईं

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 50 लाख रुपये की शराब बरामद की है। यह कार्रवाई दादरी थाना क्षेत्र में लुहारली टोल प्लाजा के पास की गई, जहां एक ट्रक से 570 पेटियां अवैध शराब पकड़ी गईं।

जानकारी के अनुसार, यह खेप हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में आबकारी विभाग और मेरठ प्रवर्तन टीम ने मिलकर ट्रक को रोका और जांच की, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

पुलिस जांच में सामने आया कि तस्करों ने शराब की पेटियों को थर्मोकोल की बोरियों के पीछे छिपाकर रखा था, ताकि किसी को शक न हो। बरामद शराब में Royal Stag, Royal Challenge, McDowell’s के साथ Kingfisher और Thunderbolt बीयर शामिल हैं। सभी बोतलों पर ‘फॉर सेल इन पंजाब’ लिखा हुआ मिला, जिससे साफ हो गया कि शराब की तस्करी की जा रही थी।

कार्रवाई के दौरान ट्रक को कब्जे में ले लिया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक मालिक और फरार चालक के खिलाफ कोतवाली दादरी पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस और आबकारी विभाग की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है, ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img