New Delhi : दिल्ली में जलभराव से राहत की दिशा में कदम, सीएम रेखा गुप्ता ने ड्रेनेज रीमॉडलिंग और विकास कार्यों की शुरुआत की

New Delhi : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और क्षेत्र में चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों से बरसात के दौरान जलभराव की समस्या कम होगी और क्षेत्र में सड़क व अन्य बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

रेखा गुप्ता ने हैदरपुर मेन रोड पर बस स्टैंड से डीए ब्लॉक, शालीमार बाग तक स्टॉर्म वाटर ड्रेन के रीमॉडलिंग कार्य का उद्घाटन किया। यह परियोजना न्यू मास्टर ड्रेन प्लान 2025 के तहत शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत आरसीसी ड्रेन बनाकर इलाके की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, जल निकासी और जनसुविधाओं से जुड़े कई कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि रोड नंबर 319, आरयूबी शालीमार बाग, चौधरी मेहर चंद मार्ग, रोड नंबर 320 और स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती मार्ग पर भी ड्रेनेज सुधार के कार्य शुरू किए गए हैं।

शालीमार चौक पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्लिप रोड निर्माण और आरयूबी के आसपास यू-टर्न विकसित करने के कार्य की भी शुरुआत की गई है। इस पहल से क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होने के साथ स्थानीय निवासियों और यात्रियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

शालीमार बाग क्षेत्र के सहीपुर गांव चौपाल में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन भी किया गया। यह केंद्र क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा और स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाएगा। इसके अलावा भगवान महावीर मार्ग और के.एल. बग्गा मार्ग पर मौजूदा स्टॉर्म वाटर ड्रेन के रीमॉडलिंग कार्य की भी शुरुआत की गई। इस परियोजना के तहत प्रीकास्ट फैक्ट्री में तैयार आरसीसी ड्रेन का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी और बारिश के समय होने वाली समस्याओं में कमी आएगी।

विकास कार्यों के उद्घाटन के साथ रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग के सिंगलपुर लेबर चौक पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण और ड्रेनेज सुधार कार्यों का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के साथ मजबूत ड्रेनेज व्यवस्था का निर्माण जरूरी है, ताकि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों के दौरान स्थानीय निवासियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने और सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी के हर क्षेत्र में सड़क, ड्रेनेज, यातायात और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार का लक्ष्य है कि बेहतर बुनियादी ढांचे के माध्यम से नागरिकों को अधिक सुविधाजनक जीवन उपलब्ध कराया जाए।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img