Noida Civic Update : आरडब्ल्यूए-पुलिस की नियमित बैठक होगी, सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा

Noida Civic Update : आरडब्ल्यूए-पुलिस की नियमित बैठक होगी, सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा

नोएडा, 11 मार्च : फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) के पदाधिकारियों ने बुधवार को सेक्टर-6 स्थित कार्यालय में नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त साद मियां खान से मुलाकात की। बैठक में नोएडा शहर की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

आरडब्ल्यूए-पुलिस संवाद को मजबूत करने का प्रस्ताव

इस अवसर पर फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने आरडब्ल्यूए और पुलिस अधिकारियों की नियमित बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इससे आपसी संवाद और सहयोग मजबूत होगा। महासचिव केके जैन ने कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रमों का क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। पुलिस उपायुक्त साद मियां खान ने शीघ्र बैठकें आयोजित करने का आश्वासन दिया। बैठक में यह भी सुझाव दिया गया कि कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान के लिए आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि व्यवहारिक सुझाव दें, ताकि समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img