Haryana Rajya Sabha election 2026: हरियाणा राज्यसभा चुनाव, तीन उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

Haryana Rajya Sabha election 2026: हरियाणा राज्यसभा चुनाव, तीन उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

रिपोर्ट :कोमल रमोला

चंडीगढ़, 5 मार्च — हरियाणा राज्यसभा के द्वि–वार्षिक चुनावों के लिए नामित रिटर्निंग ऑफिसर श्री पंकज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए आज तीन नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की आज अंतिम तिथि थी, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को की जाएगी।

श्री अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्री संजय भाटिया, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से श्री कर्मवीर सिंह बौद्ध तथा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में श्री सतीश नांदल ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि उम्मीदवार 9 मार्च तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक हरियाणा विधानसभा सचिवालय के कमेटी रूम में होगा।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img