Delhi School Threat: राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
रिपोर्ट: रवि डालमिया
देश की राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। राजधानी के कई स्कूलों को इस बार ईमेल के माध्यम से धमकी भेजी गई, जिसमें बम विस्फोट की चेतावनी दी गई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे के बाद जब स्कूल प्रशासन ने यह ईमेल देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन स्कूलों को धमकी मिली है, जिनमें मयूर विहार फेज-3 स्थित सलवान पब्लिक स्कूल भी शामिल है। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और स्कूल परिसरों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया।
इस दौरान पुलिस ने बम निरोधक दस्ते (BOMB SQUAD) की मदद ली और स्कूलों के सभी हिस्सों की जाँच की गई। साथ ही, अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि स्कूलों में मौजूद छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ की सुरक्षा प्राथमिकता रही और सभी को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।
पुलिस ने बताया कि धमकी भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल किसी भी विस्फोटक सामग्री का पता नहीं चला है और स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों को भी सतर्क रहने और स्कूलों की सुरक्षा का पालन करने की सलाह दी है। घटना ने राजधानी के स्कूल परिसरों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है और अधिकारियों ने सभी स्कूलों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ


