Noida cyber fraud: Noida में साइबर ठगी का कॉल सेंटर, आरोपियों की जमानत खारिज

Noida cyber fraud: Noida में साइबर ठगी का कॉल सेंटर, आरोपियों की जमानत खारिज

नोएडा। सेक्टर-10 में अवैध कॉल सेंटर चलाकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में पकड़े गए मदन गुप्ता, वरुण गुप्ता और प्रदीप वर्मा की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। मामला थाना फेज-1 नोएडा क्षेत्र का है।

अभियोजन के अनुसार, 29 जनवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सेक्टर-10 की बिल्डिंग डी-226 में फर्जी कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। सूचना पर छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद को बीमा कंपनियों का प्रतिनिधि बताकर उन लोगों को कॉल करते थे जिनकी बीमा पॉलिसी लैप्स हो चुकी थी। लोगों को पॉलिसी का जमा पैसा वापस दिलाने का झांसा देकर विभिन्न बैंक खातों और यूपीआई माध्यम से रकम वसूली जाती थी।

कार्यवाही के दौरान कई मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, प्रिंटेड कॉलिंग डाटा शीट, सिम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। जांच में मोबाइल फोन से व्हाट्सएप चैट, बैंक खातों में लेन-देन के विवरण और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के नाम से तैयार कथित फर्जी दस्तावेज भी मिले। अभियोजन का दावा है कि आरोपियों ने कई व्यक्तियों से लाखों रुपये की ठगी की है।

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कहा कि प्रथम दृष्टया उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह मामला संगठित ऑनलाइन धोखाधड़ी और कूटरचना के तहत आता है। आरोपों की गंभीर प्रकृति को देखते हुए जमानत देना न्यायहित में उचित नहीं है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img