Noida Crime: सर्विस रोड पर मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका, चार टीमें जांच में जुटीं

Noida Crime: सर्विस रोड पर मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका, चार टीमें जांच में जुटीं

नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सर्विस रोड पर एक युवती का शव मिलने की सूचना सामने आई। राहगीरों ने सड़क किनारे एक युवती को अचेत अवस्था में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सुबह करीब 8 बजे सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 23 वर्षीय कविता के रूप में हुई है। उसकी पहचान पैन कार्ड के जरिए की गई। शुरुआती जांच में युवती के शरीर पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है।

प्राथमिक जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि युवती की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और बाद में शव को वाहन से लाकर सर्विस रोड पर फेंक दिया गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव को वहां कब और किस वाहन से लाया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने चार अलग-अलग टीमें गठित की हैं। इन टीमों को संदिग्ध वाहन और संभावित आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही मृतका के परिजनों से संपर्क स्थापित कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img