NHRC Noida Inspection: एनएचआरसी विशेष मॉनिटर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना

NHRC Noida Inspection: एनएचआरसी विशेष मॉनिटर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना
नोएडा। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के विशेष मॉनिटर विद्या भूषण कुमार ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया और विभिन्न परियोजनाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
सेक्टर-94 स्थित ISTMS में वायु प्रदूषण से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि एंटी-स्मॉग गन और स्प्रिंकलर्स में एसटीपी से उपचारित जल का उपयोग किया जा रहा है, जिससे पेयजल संरक्षण सुनिश्चित हो रहा है। विशेष मॉनिटर ने वायु गुणवत्ता सुधार के लिए सतत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद आईएसटीएमएस और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया गया और प्राधिकरण की मॉनिटरिंग प्रणाली की सराहना की।
निरीक्षण में बीओटी आधारित सार्वजनिक शौचालयों की उच्च स्तरीय सुविधाओं, नवनिर्मित जंगल ट्रायल में अपशिष्ट सामग्री से बनी पशु आकृतियों और सेक्टर-54 स्थित वेटलैंड पार्क का अवलोकन शामिल था। साथ ही सेक्टर-34 स्थित बायोमेथेनाइजेशन प्लांट में जैविक अपशिष्टों के वैज्ञानिक निस्तारण और ऊर्जा उत्पादन, तथा सेक्टर-80 स्थित सी एंड डी प्लांट में निर्माण और विध्वंस अपशिष्टों के पुनर्चक्रण की प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया गया।
विशेष मॉनिटर ने प्राधिकरण द्वारा अपनाई गई सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान एस.पी. सिंह (महाप्रबंधक), ओएसडी इन्दु प्रकाश सिंह, कपिल सिंह (वरिष्ठ प्रबंधक, H&SWM), आर.के. शर्मा (वरिष्ठ प्रबंधक), राहुल गुप्ता (प्रबंधक, H&SWM), क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, केपीएमजी सलाहकार और एनजीओ ‘Guided Fortune समिति’ के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।





