Noida Murder Case: 1500 रुपये के विवाद में राहुल की पत्थर से हत्या, शव नाले में फेंका गया आरोपी गिरफ्तार

Noida Murder Case: 1500 रुपये के विवाद में राहुल की पत्थर से हत्या, शव नाले में फेंका गया आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। सेक्टर-64 में महज 1500 रुपये के लेन-देन को लेकर एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दोस्त ने ही साथी राहुल (35) के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या की और शव को नाले में फेंक दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब आरोपी शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहा था और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया।

नोएडा सेंट्रल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर फेज-3 थाना क्षेत्र में घटनास्थल पर पहुंची और नाले से शव बरामद कर उसका पंचनामा किया। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। डीसीपी ने बताया कि राहुल फुटपाथ पर सोता था और आरोपी रविंद्र (30) पुत्र बनवीर सिंह, निवासी पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड था।

पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था। 1500 रुपये के लेन-देन पर शुरू हुआ झगड़ा बढ़ते-बढ़ते हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान रविंद्र ने पत्थर से वार कर राहुल की हत्या की और शव को नाले में फेंक दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि क्या हत्या के पीछे कोई अन्य सहायक कारक था या नहीं। डीसीपी ने चेतावनी दी कि ऐसे हिंसक घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img