Noida: “क्या एजुकेशन है आपकी, नहीं लगेगी यहां मूर्ति” बयान के बाद नायब तहसीलदार का वीडियो वायरल

Noida: “क्या एजुकेशन है आपकी, नहीं लगेगी यहां मूर्ति” बयान के बाद नायब तहसीलदार का वीडियो वायरल

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के दादरी क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नायब तहसीलदार प्रज्ञा सिंह सोसाइटी के निवासियों को समझाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में वह स्पष्ट रूप से कहती सुनाई देती हैं, “क्या एजुकेशन है आपकी… नहीं लगेगी यहां मूर्ति। जब सभी की सहमति होगी, तब कुछ होगा, यह लोकतंत्र है।” उनके इस बयान के बाद मौके पर मौजूद लोग शांत होते दिखाई देते हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो सेक्टर-50 स्थित महागुन मैपल सोसाइटी का है। हालांकि, वीडियो किस तारीख का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। वायरल क्लिप में एक चबूतरे पर धार्मिक मूर्तियां रखी दिखाई दे रही हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ निवासी आपस में बहस करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक महिला अधिकारी सभी को कानून और लोकतंत्र का हवाला देते हुए शांत कराती हैं और स्पष्ट करती हैं कि किसी भी धार्मिक स्थल या मूर्ति की स्थापना बिना कानूनी आदेश और सर्वसम्मति के नहीं की जा सकती।

बाद में पुष्टि हुई कि वीडियो में दिख रही महिला गौतमबुद्ध नगर के दादरी क्षेत्र की नायब तहसीलदार प्रज्ञा सिंह हैं। स्थानीय थाना पुलिस ने सोसाइटी में उत्पन्न विवाद को शांत कराने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा था, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचीं। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रित कर ली गई।

एसडीएम दादरी अनुज नेहरा ने बताया कि सोसाइटी में निवासियों के बीच किसी मुद्दे को लेकर हंगामा हुआ था। पुलिस के अनुरोध पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचीं और दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद को शांत कराया।

सेक्टर-49 थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि अब दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई है। निर्णय लिया गया है कि धार्मिक मूर्ति को वैकल्पिक स्थान पर स्थापित किया जाएगा और यह प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाएगी।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर प्रशासनिक भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई लोग कानून और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन कराने के लिए अधिकारी के रुख की सराहना कर रहे हैं। प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की धार्मिक स्थापना बिना अनुमति के नहीं की जा सकती और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img