उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव, वीडियो वायरल

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव नगर में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने छतों से पत्थर फेंके। घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह विवाद शनिवार को शुरू हुआ था। कस्बे से एक बारात बुलंदशहर के जहांगीराबाद गई थी, जहां प्रथम पक्ष के कुंवर पाल, राजेंद्र, अंकित और दूसरे पक्ष के सुंदर, विजेंद्र, अभिषेक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बारात में मौजूद लोगों ने उस समय दोनों पक्षों को शांत करा दिया था।

हालांकि, रविवार सुबह पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी हो गई। यह कहासुनी जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उन्होंने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया, जिसमें छतों का भी इस्तेमाल किया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। घटना के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img